किसानों के लिए बडी खबर ; किसानों के लिए एक बहुत बड़ी खबर सामने आई है: अब मंडियों में नेशनल एक्रेडिटेशन बोर्ड फॉर टेस्टिंग एंड कैलिब्रेशन लैबोरेटरीज (NABL) लैब्स खोली जाएंगी। यह सुविधा किसानों को अपनी उपज की गुणवत्ता की जांच स्वयं करने में मदद करेगी। हरियाणा सरकार ने इस पहल को आगे बढ़ाते हुए KCI और NABL के साथ दो महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं। यह कदम किसानों के लिए एक बड़ी सौगात माना जा रहा है, जिसका इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होते ही किसानों को लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।
इस सुविधा का मुख्य उद्देश्य किसानों के साथ होने वाली धोखाधड़ी को रोकना है। अक्सर, व्यापारी नमी (मॉइस्चर) के नाम पर किसानों की उपज को कम आंकते थे, जिससे किसानों को उनकी फसल का सही दाम नहीं मिल पाता था। मंडियों में अत्याधुनिक मॉइस्चर मापने वाली मशीनों के साथ ये NABL लैब्स, किसानों को उनकी फसल की सही और सटीक रिपोर्ट देंगी। इस रिपोर्ट के आधार पर किसान अपनी फसल के उचित दाम सुनिश्चित कर सकेंगे, जिससे उन्हें आर्थिक रूप से मजबूती मिलेगी।
















